व्यापारी को विदेशी नंबरों से कॉल कर मांगी रंगदारी: जान से मारने की दी धमकी

इंदौर।एक व्यापारी को कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुर्तगाल समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल कर व्यापारी को घर से अपहरण कर हत्या करने की चेतावनी दी। मामले में क्राइम ब्रांच ने शनिवार को अज्ञात मोबाइल नंबरों के धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन-चार दिन से आ रहे थे कॉल-क्राइम ब्रांच के मुताबिक, सिंगापुर टाउनशिप निवासी व्यापारी संजय पुत्र हेतराम भूरिया ने शिकायत दर्ज कराई है। संजय ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन से चार दिनों से उन्हें दो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार कॉल आ रहे थे। इनमें एक नंबर पुर्तगाल का था।कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम ‘सागर सिंह शेखावत’ बताया और खुद को हरियाणा के रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताया। आरोपी ने व्यापारी से रुपए मांगे। साथ ही धमकी दी कि बात नहीं मानने पर घर से उनका अपहरण करवाकर हत्या कर दी जाएगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment