इंडिगो फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटी:, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की:सवार192 लोग सभी सुरक्षित

पुणे।पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार सुबह उड़ान भरने के कुछ देर बाद वापस पुणे लौट आई। विमान का लैंडिंग गियर ऊपर नहीं जा सका था और बाहर ही रह गया।पायलट ने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी। इसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 192 लोग सवार थे।सभी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और अन्य बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया।इंडिगो ने हादसे की जानकारी दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment