इंदौर।इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने टीपीएस-05 मेन रोड स्थित फिनिक्स मॉल के पीछे एक खाली मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी वेगनर कार (क्रमांक MP 09 ZE 5088) से 80 लाख रुपए की नकद राशि बरामद की है।बुधवार की रात करीब 8 बजे कार की जांच करने पर पुलिस को 500 रुपए के 75 लाख, 100 रुपए के 3 लाख और 200 रुपए के 2 लाख रुपए के नोट मिले। मौके से पुलिस ने देवास जिले के रहने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है।हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान तिलोक पिता भेरूलाल गामी और मनोज पिता भेरूलाल गामी, दोनों निवासी बरखेड़ा सोमा, थाना बागली (जिला देवास) के रूप में हुई है । दोनों पेशे से खेती-किसानी करते हैं।80 लाख रुपए के नहीं दिखा सके दस्तावेज-इतनी बड़ी रकम के संबंध में मौके पर दोनों व्यक्ति कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पूछताछ के दौरान दोनों बार-बार अपने बयान बदलते रहे। उन्होंने दावा किया कि यह पैसा देवास के बरखेड़ा बागली की जमीन का है, जिसे वे बिचौली निवासी सुरेश पटेल से लेकर आ रहे थे। बयानों में विरोधाभास होने के कारण मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।पुलिस ने नकदी जब्त कर आयकर विभाग को दी सूचना-कनाड़िया थाना पुलिस ने नियमानुसार 80 लाख रुपए की नकद राशि जब्त कर ली है। मामले की सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है। इसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिनिक्स मॉल के पीछे संदिग्ध खड़ी कार से मिले 80 लाख रुपए : राशि जब्त कर देवास के दो किसान हिरासत में लिए