नीमच । शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत टीआईटी कॉलोनी के बाहर नगर पालिका से गोमाबाई मार्ग पर स्थित श्री जी सोफा-कुशन वर्क दुकान श्री जी सोफा-कुशन वर्क में बुधवार रात 9 बजे लगभग अचानक आग लग गई । मिली जानकारी अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग ने देखते ही देखते दुकान में रखे सामान जल गया । इस घटना में दुकान का काफ़ी सामान जलने से नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया।आग लगने की घटना के बाद मौके पर लोगों ने दुकान से सामान हटाने में मदद की । फिर भी समय पर दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। समय पर आग पर नियंत्रण से नुकसान बढ़ने से बच गया l
शार्ट सर्किट से सोफा-कुशन दुकान में आगजनी, दमकल ने पाया काबू