दीपावली पर्व पर आंगन में सजाई जाने वाली रंगोली का सजा बाजार रंगोली बनाने के लिए 20 से अधिक तरह के उपकरण उपलब्ध

उज्जैन। दीपावली पर्व पर आंगन में सजाई जाने वाली रंगोलियों का बाजार सजकर तैयार हो गया है। और बिक्री भी जमकर हो रही है। प्रत्येक रंग की चमकीली रंगोली से सजा बाजार युवतियों को अपनी ओर आकर्षित करने लगा है। दीपावली के पर्व पर लक्ष्मी आगमन के लिए सजाए गए द्वार रंगोली के बिना अधूरे ही रहते हैं। यही कारण है कि ऐसा कोई आंगन नहीं होता जहां रंगोली ना सजाई गई हो। दीपावली पर्व की बाजार में रौनक दिखने लगी है। महिलाएं बाजार पहुंचकर अपनी पसंद के रंग और रंगोली बनाने के उपकरण खरीद रही हैं।
रंगोली उपकरणों से बेहतर फिनिशिंग
पारंपरिक तरीकों के स्थान पर अब बाजार में रंगोली बनाने के कई उपकरण उपलब्ध हैं, जो न केवल समय बचाते हैं, बल्कि रंगोली की फिनिशिंग को भी बेहतरीन बनाते हैं. रंगोली छन्नी, रोल ,फिलर, कोण, पैर, छापे, चमक की डब्बी, पोटल पैन और डब्बी, पांच मुंह वाला पेन जैसे उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ रही है. जिनकी कीमत 20 रूपए से लेकर 60 रुपए तक है। रंगोली व्यापारी करन सूर्यवंशी ने आगे बताते हैं कि इन उपकरणों की सहायता से आउटरलाइन बनाना बेहद आसान हो गया है, जिससे रंगोली अधिक साफ-सुथरी दिखती है।
बाजार में सजी रंगोली की दुकान
मालीपुरा रानी लक्ष्मी बाई मार्ग पर पवन पारसिया व राजू पारसिया की महादेव इंटरप्राइजेस के नाम से रंगोली की थोक व खेरची की दुकान है तथा पिछले कई वर्षों से वह रंगोली का व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रंगीन रंगोली 10 रुपए प्रति किलो की दर पर बेची जा रही है तथा रंगोली 25 किलो की बोरी में भी उपलब्ध है। प्रति बोरी 160 से 170 रुपए की दर पर इस प्रारंभिक दौर में बेंची जा रही है। आगे बताया कि बाहर से रंगोली को मंगवाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। इंदौर, उज्जैन में ही सभी रंगों की रंगोली थोक में उपलब्ध हो जाती है। सफेद रंगोली जरूर राजस्थान से आती है तथा इससे सभी रंगों की रंगोली तैयार कर दुकानों पर उपलब्ध करवाई जा रही है।
गोपाल मंदिर, मालीपुरा, फ्रीगंज, शहीद पार्क, जैसे प्रमुख बाजारों में रंगोली की दुकानें सज गई है वही बड़ी संख्या में महिलाएं रंगोली खरीदने पहुंच रही है। मक्सी रोड पांड्याखेड़ी निवासी करन सूर्यवंशी पिछले 10 वर्षों से फ्रीगंज चौराहे पर रंगोली की खेरची की दुकान लगाते हैं। रंगोली व्यापारी सूर्यवंशी का कहना है कि रंगोली के रंग राजस्थान से मंगवाए जा रहे हैं और खेरची में रंगोली की कीमतें 30-40 रुपये प्रति किलो तक है. इसके साथ ही बाजार में रंगोली बनाने के लिए लगभग 20 तरह के उपकरण उपलब्ध हैं, जो इस कला को और भी आकर्षक और आसान बना रहे हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment