रणकेश्वर धाम पर सर्वसमाज के साथ दिव्यांगजनों व मातृशक्ति ने किया शस्त्र पूजन समरसता का संदेश देते हुए उज्जैन में लगातार दूसरे वर्ष हुआ अनूठा आयोजन

उज्जैन। शारदीय नवरात्रि में शक्ति उपासना व शौर्य के प्रतीक स्वरूप सर्वसमाज शस्त्र पूजन का आयोजन संपन्न हुआ। एमआर 5 मार्ग स्थित आगर मक्सी बायपास रोड पर श्री रणकेश्वर धाम मंदिर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन की अगुवाई मुख्य रूप से दिव्यांगजनों, मातृशक्ति एवं संत समाज द्वारा की गई।  समरसता के भाव को दर्शाने वाला यह आयोजन उज्जैन के इतिहास में अपने द्वितीय वर्ष में प्रवेश कर गया है। यह कार्यक्रम श्री रणकेश्वर धाम परिवार, शिव शक्ति क्लब व कुंवर सा परिधान के संयुक्त तत्वावधान में सायं 4 बजे से 6 बजे तक किया गया।
पूजन में बड़ी संख्या में सनातनी एवं सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। सभी समाजजन शस्त्र पूजन के लिए अपने शस्त्र साथ लेकर पहुंचे। जिन श्रद्धालुओं के पास शस्त्र नहीं थे, उन्हें समिति द्वारा पूजन के लिए मौके पर ही शस्त्र उपलब्ध कराए गए। आयोजन में स्वागतकर्ता के रूप में श्री रणकेश्वर धाम और अज्जू भैया पारमार्थिक ट्रस्ट  व जिगर विद्यार्थी ने सभी उपस्थित धर्मप्रेमियों का आभार माना।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment