झोले में छुपाकर 2 युवक लाये थे हजारों की अवैध शराब, एजेंट के साथ मारपीट

उज्जैन। सर्कल भ्रमण के दौरान पंवासा थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो पहिया वाहन से 2 युवक अवैध शराब लेकर आ रहे है। थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई, एएसआई सावित्री कटारा, प्रधान आरक्षक शेखर हरियाला, आरक्षक पंकज ने करोदिया रोड और श्रीसिंथेटिक के बीच घेराबंदी की। जुपिटर क्रमांक एमपी 09 झेडपी 5816 पर दो युवक आते दिखाई दिये। पुलिस को देख दोनों ने पलटकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। उनके पास से 2 कपड़े के झोले जप्त किये गये। एक में देशी शराब और दूसरे में विदेशी शराब के क्वार्टर भरे थे। कुछ 325 क्वार्टर बरामद होने पर जुपिटर जप्त कर थाने लाया गया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम नवीन पिता दिनेश 32 साल निवासी चाणक्यपुरी देवास और सतीश पिता रुपसिंह  28 वर्ष, निवासी ग्राम पटाड़ी, थाना बरोठा देवास सामने आये। दोनों के खिलाफ अवैध शराब परिवहर का प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों ने शराब देवास से लाना कबूल किया है। दोनों शराब किसे देने आ रहे थे, इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद शराब 32 हजार और जुपिटर 60 हजार कीमत की है।
नागदा के भगतपुरा में रहने वाला दीपक पिता राजेश सोलंकी 28 साल प्रायवेट फायनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट है। कंपनी ने लिये गये लोन की किश्त लेने के लिये भाटपचलाना के ग्राम कमठाना में जितेन्द्र पाटीदार के घर पहुंचा था। जहां कुछ महिनों की बकाया किश्त मांगने पर जितेन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौच की ओर रिकवरी एजेंट के साथ मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दी। मारपीट का शिकार दीपक सोलंकी ने भाटपचलाना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जितेन्द्र और उसके 2 साथियों के खिलाफ मारपीट की धारा के साथ एससी एसटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment