भीकनगांव। नगर में पारस बरवाहे की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर अखिल भारतीय संत रविदास समाज महासंघ मध्यप्रदेश, जिला खरगोन ने पुलिस प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा।महासंघ के पदाधिकारियों एवं भीकनगांव के समाजजनों ने पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा थाना प्रभारी भीकनगांव के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए संबंधित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। समाजजनों ने कहा कि मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी समाज के सामने रखी जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।ज्ञापन का वाचन अखिल भारतीय संत रविदास महासंघ मध्यप्रदेश जिला खरगोन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाराम तावड़े ने किया। इस दौरान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बछाने, पुष्पेंद्र सगोरे, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में समाजजन और मातृशक्ति उपस्थित रही।