बाग। फ्यूजन फाइनेंस के कलेक्शन एजेंटों से लूट के मामले में बाग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पल्सर मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं नगदी सहित करीब 1.80 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को चेतन ठाकुर अपने साथी के साथ खारपूरा-लॉन्गसरी क्षेत्र से कलेक्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान कच्चे रास्ते पर बदमाशों ने मोटरसाइकिल को लात मारकर गिराया और कलेक्शन की राशि, बाइक एवं मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। मामले में थाना बाग में अपराध क्रमांक 297/2026 दर्ज किया गया था।पुलिस टीम ने जांच के दौरान परविंद उर्फ प्रवीण जमरा (25), निवासी खोजकुआं एवं गोरेलाल डोडवे (33), निवासी सातउमरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।कार्रवाई में थाना प्रभारी हिरुसिंह रावत, चौकी प्रभारी डेहरी उनि नवलसिंह बघेल सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
फ्यूजन फाइनेंस एजेंटों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार