शाही मस्जिद मामला: 14 उपद्रवी पुलिस की गिरफ्त में -4 को भेजा गया जेल, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजरें

उजजैन। चौड़ीकरण की जद में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ने की कार्रवाई सोमवार को शुरू हुई थी। कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर अशांति फैलाने का प्रयास किया था। 3 थानों की पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, धार्मिक सौहार्द प्रभावित करने और कलेक्टर आदेश का उल्लंघन करने के 8 मामले दर्ज किये थे। मंगलवार को 14 उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर ली गई। 4 को जेल भेजा जा चुका है।
गोपाल मंदिर मार्ग चौडीकरण में शाही मस्जिद का एक हिस्सा प्रशासन और मस्जिद कमेटी के समन्वय से हटाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान सोमवार को कुछ उपद्रवियों ने बबाल कर दिया था। उन्होने पुलिस पर पथराव किया था, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोडेÞ थे और हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड दिया था। दोपहर बाद मामला शांत हो गया था लेकिन पुलिस एक्शन में आ चुकी थी। खाराकुआ, महाकाल और कोतवाल थाने में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पथराव, धार्मिक सौहार्द प्रभावित करने वाली गतिविधियों, सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने तथा कलेक्टर  द्वारा जारी आदेश के उल्लंघन करने के मामले दर्ज कर लिये थे। करीब 35 से अधिक आरोपी सभी मामले में चिन्हित किये और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किये गये। खाराकुआ थाने में 3 प्रकरण दर्ज किये है, जिसमें मंगलवार शाम तक पुलिस 10 को गिरफ्तार किया जा चुका है। महाकाल थाना पुलिस ने 2 मामले दर्ज किये और 4 आरोपियों अब्दुल शाकीर पिता अब्दुल सलाम, निवासी अहमदनगर, अल्तमस पिता साबिर निवासी मीना की चाल, नागझिरी, अरबाज पिता अय्यूब, निवासी बेगमबाग कॉलोनी और वसीम पिता नईम, निवासी यादव कॉलोनी आगर रोड को गिरफ्तार कर लिया। चारों को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने शहरकाजी के मकान पर नारेबाजी करते हुये पथराव करने का प्र्रकरण दर्ज किया है। जिसमें आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
खाराकुआ पुलिस की हिरासत में आरोपी
खाराकुआ थाना पुलिस ने 3 मामले दर्ज किये है। जिसमें गिरफ्तार आरोपी  अरसद हुसैन पिता सब्बीर, निवासी कोर्ट मोहल्ला, इशान पिता मुबारिक खान, निवासी मिल्कीपुरा, तैय्यब  पिता मोहम्मद गनी आगर नाका, सलमान पिता आजाद, अहमद नगर, कासिम पिता रिजवान बेगमबाग कॉलोनी, आशिक पिता इकबाल अब्दुल मसद्दीपुरा, साहिल पिता अब्दुल रसीद खान जयसिंहपुरा, शाबिर पिता अकरम गणेश कॉलोनी जयसिंहपुरा, शेख अल्फेज पिता आशिम गरीब नवाज कॉलोनी और समीर पिता मुबारिक, निवासी शंकरपुर, उज्जैन है।
अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर
पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्मो पर लगातार निगरानी रख रही है। सोमवार को सामने आया था कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव रहने वालों ने अफवाह फैलाई थी और सौहार्द्र का बिगाड़ने का काम किया था। पुलिस द्वारा 5 ऐसे लोगों पर भी प्रकरण दर्ज किया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि धार्मिक सौहार्द, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली आपत्तिजनक, भ्रामक और अफवाहजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध उपलब्ध तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment