उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र की तिरुपति कॉलोनी में मंगलवार सुबह 22 साल की नवविवाहिता शिवानी मालवीय का शव घर में फंदे पर लटका मिला। फांसी लगाने से पहले शिवानी का अपने पति से बाहर जाने को लेकर झगड़ा हुआ था।पुलिस के मुताबिक शिवानी मालवीय ने प्रेम विवाह किया था और पति के साथ रह रही थी। पति ने बताया कि अर्टिगा कार लेकर बाहर जाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद शिवानी कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद वह फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झगड़े के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी:बाहर जाने को लेकर हुआ था विवाद