सनावद। खेतों से निकली आवाज जब मंडी तक पहुंची तो हजारों किसानों की मौजूदगी ने उसे हुंकार में बदल दिया। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के आह्वान पर सनावद कृषि उपज मंडी में करीब 100 गांवों से किसान जुटे। आमसभा में किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की और23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।किसानों की प्रमुख मांगों में खेती के लिए प्रतिदिन 12 घंटे निर्बाध बिजली, मंडी में कपास की पर्याप्त खरीदी, फसल बीमा का लाभ, सिंचाई के लिए पानी, खाद-बीज की समय पर उपलब्धता, फसलों का उचित समर्थन मूल्य, आवारा पशुओं से निजात और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा सहित अन्य मुद्दे शामिल रहे।प्रदर्शन के बीच नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र बिरला भी किसानों के बीच पहुंचे। धूप में मौजूद किसानों को उन्होंने स्वयं पानी की बोतलें वितरित कर जल सेवा की। बिरला ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए शासन स्तर पर जल्द समाधान की बात कही।किसानों की भीड़, मंडी में उठती आवाजें और 23 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन—सनावद में दिनभर किसानों के मुद्दे ही केंद्र में रहे।
मंडी में गूंजा अन्नदाता का आक्रोश, 100 गांवों से पहुंचे किसान23 मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन