पारिवारिक विवाद में पत्नी के साथ पति ने की मारपीट,दर्ज किया प्रकरण

उज्जैन। पारिवारिक विवाद में रविवार को एकतानगर में रहने वाली पुनीबाई के साथ पति कैलाश केवट ने मारपीट की और घायल कर दिया। पुनीबाई को घायल हालत में पड़ा देख पड़ोसी उपचार के लिये चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती कर मामले की सूचना नीलगंगा थाना पुलिस को दी है। पुलिस घायल पुनीबाई के बयान दर्ज करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि मारपीट करने के बाद पति घर से भाग निकला था, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
इंदौररोड पर 8 अगस्त को 2 बाइक में भिडंÞत हो गई थी। एक बाइक पर सवार सुनील पिता शोभाराम सिसौदिया 27 साल निवासी मनावर धार की मौके पर मौत हो गई थी, उस साथी सुनील पिता लक्ष्मण डावर 18 साल ग्राम डाबड धार घायल हुआ था। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। दूसरी बाइक पर सवार युवक भिड़ंत के बाद मामूली घायल हुआ था, जो घटनास्थल से भाग निकला था। पुलिस के अनुसार आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखने के बाद पता चला कि बाइक क्रमांक एमपी 09 डीसी 9706 के चालक ने टक्कर मारी थी। जांच पूरी होने के 28 दिन बाद उक्त बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी कर बाइक जप्त की जायेगी

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment