इंदौर। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला लसूडिया में गैस भभकने से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।दलिया बनाते समय गैस भभकी-लसूडिया पुलिस के अनुसार घटना बजरंग नगर की है। 24 अगस्त को 65 वर्षीय तेजूबाई पति स्व. दयाराम छोटे सिलेंडर पर अपने लिए दलिया (थूली) बना रही थीं।इसी दौरान अचानक गैस भभक गई। तेजूबाई अनियंत्रित होकर गिर पड़ीं और उनके कपड़ों में आग लग गई। गंभीर हालत में उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दलिया बनाते समय कपड़ों में लगी थी आग :गैस भभकने से बुजुर्ग महिला की मौत मर्ग कायम