जावरा । जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ अभियान के तहत रिंगनोद पुलिस ने शनिवार को 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जप्त की। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद एवं ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने मूखबीर की सूचना पर मोरिया रोड ढोढर स्थित तहसील कार्यालय के सामने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा पुलिस ने घर पकड़ के दौरान आरोपी वसीम उर्फ बना पिता साजिद खान निवासी जनता कॉलोनी जावरा एवं मोहम्मद शफी पिता इफ्तेखार अहमद निवासी जनता कॉलोनी से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त की। जिसकी कीमत 10 लाख बताई गई। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत सप्लाई चैन और इनसे जुड़ अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है ।
दो तस्करो से 10 लाख रुपए की 100 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त , दो आरोपी गिरफ्तार
इनकी रही सराहनीय भूमिका –थाना प्रभारी आजाद, उप निरीक्षक जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह राठौर, राधेश्याम, आरक्षक नरेंद्र सिंह जगावत, शोभाराम शर्मा ,जितेन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।