ब्यावरा। राजगढ जिले में चोरी, डकेती, लूट, नकबजनी पर कार्रवाई करने हेतु अभियान चलाया जा रहा। जिसके तहत थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकेती डालने की योजना बनाने वाले 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से फर्सी, चाकू व डण्डे जप्त किये। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पचोर रोड पर हनुमान मंदिर के पीछे पेट्रोल पंप पर डकेती की योजान बना रहे है पुलिस ने टीम गठित कर उक्त स्थान पर दबिश दी तो कुछ व्यक्ति पेट्रोल पंप पर डकेती की योजना बनाते सुनाई दिये जो पुलिस को देखते ही भागने लगे सभी आरोपियो को पकडा आरोपी दुर्गेश पिता मनोहर कंजर 22 साल, नीतेश पिता अलकारिया कंजर 20 साल, आजाद पिता सीताराम कंजर 25 साल, मन्नू पिता दिलीप कंजर 25 साल, बसंत पिता सोहन कंजर 25 साल सर्वनिवासी कंजरपुरा, पचोर जिला राजगढ के कब्जे से एक बास का डण्डे, फर्सी व चाकू, लुहागी, लठ, मिर्ची पाउडर जप्त किए आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/26 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
डकैती की योजना बनाते 5 शातिर बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार