परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान जारी, नियम उल्लंघन पर 30 हजार का जुर्माना वसूली की

ब्यावरा।राजगढ़ जिले में परिवहन विभाग द्वारा निरन्तर यात्री वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। इसी क्रम में जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य के निर्देशन में क्षेत्रीय परिवहन निरीक्षक श्रीमती प्राची शर्मा के नेतृत्व में राजगढ़ – ब्यावरा मार्ग, राजगढ़-खुजनेर मार्ग पर यात्री वाहनों की जांच की। इस दौरान नियम विरुद्ध चलने वाले यात्री वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 30 हजार रुपये की राजस्व वसूली की। साथ ही वाहन चालकों को यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए वाहनों के संचालन की समझाइश दी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment