बाहरी राज्य से आए घी की जांच, 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त

इंदौर।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा SDA कम्पाउण्ड, लसूड़िया मोरी, देवास नाका स्थित मेसर्स कृष इंटरप्राइजेज का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रोपराइटर श्री कृष्ण गोपाल अरोरा उपस्थित पाए गए।                                                       जांच के दौरान परिसर में गुजरात राज्य के पिपोदरा, मंगरोल (सूरत) स्थित श्री राधे डेरी फार्म एंड फूड्स लिमिटेड द्वारा निर्मित “वास्तु” (Vastu) ब्रांड के विभिन्न पैक आकार (100 मि.ली., 500 मि.ली., 1 लीटर, 5 लीटर एवं 15 किलोग्राम) के घी का बड़े पैमाने पर भंडारण पाया गया। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा बाहरी राज्य से इंदौर जिले में विक्रय हेतु लाए गए घी की गुणवत्ता की विशेष जांच करते हुए विभिन्न पैकिंग से घी के कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए।निरीक्षण के दौरान उपलब्ध घी की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर जनस्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए लगभग 640 लीटर घी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3 लाख है, विश्लेषण प्रतिवेदन प्राप्त होने तक नियमानुसार जब्त किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment