टॉवर चौक पर दिनदहाड़े बुजुर्ग को गोली मारी:आरोपी गिरफ्तार; भागने के दौरान हुआ घायल

उज्जैन।उज्जैन के व्यस्त टॉवर चौक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचकर भागने के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के अनुसार प्रभुलाल मालवीय (50) ने अब्दालपुरा निवासी आशुतोष सोनी पर टॉवर चौक पर गोली चलाई। गोली आशुतोष के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।टोल नाके के पास पकड़ा गया आरोपी-घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद देवास गेट थाना क्षेत्र के हरिओम टोल नाके के पास आरोपी प्रभुलाल मालवीय को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इस दौरान उसने भागने का प्रयास किया, जिसमें वह घायल हो गया। फिलहाल आरोपी का भी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment