महिदपुर थाना क्षेत्र के फकीर मोहल्ला में रहने वाले अब्दुल वहाब उर्फ अब्दुल्ला पिता मुजम्मिल शाह के साथ चार माह पहले 23 फरवरी को चार बदमाशों ने खुद को महिदपुर का किंग बताकर 10 हजार रूपयों करते हुए पाइप से मारपीट की थी। चारों बदमाशों निजाम उर्फ निजामुद्दीन शाह, शाहबुद्दीन शाह, मोईन शाह और मोईनउद्दीन शाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की थी, जिनकी धरपकड़ के प्रयास लगातार जारी थे। एक बदमाश को घटना के कुछ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं दूसरा बदमाश निजाम उर्फ निजामुद्दीन 29 जून को अवैध शराब के साथ गिरफ्त में आ गया था। अब मामले से जुड़े तीसरे आरोपी मोईन शाह को चार माह बाद गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि चार माह बाद गिरफ्त में आये आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया था। जिससे पूछताछ के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल की सलाखों में भेजा गया है। आरोपी मोईन के खिलाफ पूर्व में भी जानलेवा हमला, गाली-गलौच, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में अब भी एक एक आरोपी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी भी जल्द की जायेगी।
नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलिया में कार और बस के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और बस सड़क किनारे नाली पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ। कार चालक को चोंट लगी थी जिसे उपचार के लिये समीप अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची थी। कार नम्बर एमपी 09 झेड जे 0091 और बस नम्बर एमपी 42 झेड एच 9903 सामने आया। घायल कार चालक के बयान दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू की जायेगी। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि कार चालक कहां से कहां जा रहा था। बस में यात्री सवार थे, जो अन्य साधन से अपने गतंव्य को रवाना हो गये थे। बस उज्जैन की ओर आ रही थी।
सलाखों में महिदपुर का किंग बताने वाला फरार बदमाश,