उत्कृष्ट विद्यालय में हंगामा, शिक्षक पर मारपीट का आरोप

उज्जैन। उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर शनिवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब छात्र और शिक्षक के बीच धक्का-मुक्की के बाद मारपीट हो गई। छात्रों ने विरोध दर्ज कराया और कक्षा से बाहर आ गये। मामले की खबर एबीवीपी को मिली तो विद्यालय पहुंचे और छात्र के साथ हुई मारपीट को लेकर चक्काजाम कर दिया।
उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर की प्राचार्य विभा शर्मा ने बताया कि स्कूल में इंटरर्नशीप के लिए आई श्रुति जायसवाल नामक युवती को कक्षा 12 वीं कला संकाय में लेक्चर के लिए भेजा गया था। जहां लेक्चर के दौरान कक्षा के छात्र और उनके बीच विवाद की स्थिति बनी थी। इस दौरान विद्यालय के प्रयोगशाला शिक्षक रविश पांडे पहुंचे और उन्होंने छात्र को डपटा तो दोनों के बीच विवादित स्थिति निर्मित हो गई। इसके बाद छात्र एवं उसके साथ आए अभा विद्यार्थी परिषद के लोगों ने आकर विद्यालय के बाहर मुख्य सडक पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी की शिक्षक को निष्कासित किया जाए। इस बीच शिक्षक ने छात्र एवं उसके अभिभावकों से लिखित रूप से माफी मांग लेने के उपरांत भी आंदोलन करने वाले निष्कासन पर अडे रहे। चक्काजाम की खबर पर विद्यालय पहुंचे नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने छात्रों और चक्काजाम कर रहे संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाया । प्राचार्य शर्मा के अनुसार करीब 3 घंटे उपरांत शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई का पत्र जिला शिक्षा अधिकारी के नाम दिए जाने पर चक्काजाम समाप्त किया गया।
छात्र बोला, बाहर ले जाकर पीटा, शर्ट फाड़ी
12वीं आर्ट्स (हिंदी) के छात्र शिवेश चौधरी ने बताया, चौथे पीरियड में श्रुति जायसवाल मैडम ने अंग्रेजी बोलने के लिए कहा। जब हम नहीं बोल पाए तो उन्होंने अंग्रेजी में अपशब्द कहे। इसके बाद रवि सर आए और मुझे बाहर ले जाकर पीटा और शर्ट फाड़ दी।
शिक्षिका बोली, डांटा तो वीडियो बनाने लगे
इंटर्नशीप शिक्षिका श्रÞति जायसवाल ने का कहना था मैं कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थी। इस दौरान शिवेश सहित एक-दो छात्र टेबल हिलाकर शोर कर रहे थे। मना करने पर वे अशोभनीय टिप्पणियां करने लगे। मैंने डांटा तो मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। रवि सर को बुलाने पर छात्र ने धक्का-मुक्की, सर ने थप्पड मारा तो छात्र ने मारपीट शुरू कर दी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment