उज्जैन। पास्को एक्ट में आष्टा से फरार चल रहे आरोपी की सूचना घट्टिया थाना एसआई को मिली तो निपानिया टोल पर नाकाबंदी की गई। आरोपी दोस्त के साथ कार में सवार मिला। जिसे हिरासत में लेकर शनिवार-रविवार रात 2 बजे सिहोर पुलिस को सौंपा। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था।
घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि रात को चैकिंग के दौरान एसआई प्रवेश जाटव को सिहोर में पदस्थ बैचमेट से सूचना मिली थी कि आष्टा से पास्को एक्ट के मामले में सालभर से फरार चल रहे आरोपी पिंटू उर्फ अरविंद 22 वर्ष, निवासी भवरा थाना आष्टा के घट्टिया क्षेत्र से गुजरने की खबर मिली है। जिसे गिरफ्तार करना है। एसआई जाटव ने टीम के साथ निपानिया टोल पर नाकाबंदी की। कुछ देर में ही उक्त आरोपी कार में सवार होकर टोल पर पहुंचा, उसे टोल पार करने से पहले ही दबोचा गया और थाने लाया गया। पूछताछ करने पर सामने आया कि फरार आरोपी का परिवार भी पीछे आयशर में सवार होकर आ रहा है। सभी राघवी में रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। फरार आरोपी के गिरफ्त में आने पर आष्टा सिहोर पुलिस को अवगत कराया गया। रात 2 बजे आष्टा पुलिस घट्टिया पहुंची और आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ 10 हजार का इनाम भी घोषित था।
एसआई को मिली सूचना के बाद पकड़ाया फरार आरोपी सिहोर पुलिस को थी तलाश, 10 हजार का था इनाम