बेंगलुरु। बेंगलुरु के KR पुरम इलाके से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक चलती हुई स्कूल वैन का पिछला दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे गाड़ी में बैठे कई मासूम बच्चे चलती गाड़ी से सीधे सड़क पर गिर गए।यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस लापरवाही को लेकर वैन के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
बेंगलुरु में चलती स्कूल वैन से गिरे बच्चे, किसी को गंभीर चोट नहीं