आरोपी बाद में मारपीट करने लगा-शिकायत के मुताबिक आरोपी ने शादी का वादा कर उसे एक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वर्ष 2025 तक दोनों के बीच संपर्क बना रहा और कई बार मुलाकातें हुईं। इस दौरान आरोपी ने सैलून व्यवसाय में पार्टनर बनने की बात भी कही, लेकिन बाद में उसका व्यवहार बदल गया और वह मारपीट करने लगा।पीड़िता का आरोप है कि सैलून से संबंधित आर्थिक लेन-देन का हिसाब भी आरोपी के पास था, लेकिन उसने न तो रकम का सही ब्योरा दिया और न ही पैसा लौटाया। जब महिला ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा।पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2025 में आरोपी ने समझौते और बातचीत के बहाने उसे मिलने बुलाया। इस दौरान वह उसे एक होटल ले गया, जहां फिर से शारीरिक संबंध बनाए और जल्द शादी करने तथा सैलून की रकम लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में आरोपी ने कथित तौर पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी तौकीर अली के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मेकअप आर्टिस्ट ने युवक पर लगाया झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप: मामला दर्ज
इंदौर।र के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक मेकअप आर्टिस्ट ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, आर्थिक धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रतलाम निवासी तौकीर अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि रतलाम आने-जाने के दौरान उसकी तौकीर से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और आरोपी इंदौर आकर उससे मिलने लगा।