टैंकर हादसे के बाद पुल पर सुधार काम शुरू:क्षतिग्रस्तहिस्से को ठीक करने निगम ने लगाया ठेकेदार

इंदौर। जवाहर मार्ग स्थित पुल पर टैंकर हादसे के बाद निगम ने शनिवार से पुल और रेलिंग के मरमत का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नगर निगम का  15,000 लीटर क्षमता वाला एक बड़ा और तेज रफ्तार टैंकर पुल पर अचानक अनियंत्रित हो गया था।बेकाबू टैंकर ने पहले तो राह चलते कुछ वाहनों को जोरदार टक्कर मारी और फिर सीधे पुल के फुटपाथ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुल का फुटपाथ, सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की रेलिंग और उसके मजबूत कॉलम भरभराकर टूट गए।हादसे के वक्त पुल का एक बड़ा हिस्सा ढहने के कारण उसका  मलबा सीधे नीचे संचालित होने वाली दुकानों पर जा गिरा, जिससे दुकान संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment