पिछले 15 दिन में मात्र एक दिन दो लाख श्रद्धालुओं का आंकडा हुआ पार रविवार 24 मई : 2.50 लाख श्रद्धालुओं का आंकडा सामने आया -दो दिन जमकर उमडी भीड अब सामान्य स्थिति बनी हुई, पिछले तीन दिनों में 1.50 लाख के अंदर

 

उज्जैन। ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौर में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के उमडने का सिलसिला बना हुआ है लेकिन संख्या में अब गिरावट की स्थिति देखी जा रही है। पिछले 15 दिनों के आंकडों से साफ हो रहा है कि पिछले माह के अंतिम सप्ताह में दो दिन जमकर श्रद्धालु उमडे और उन्होंने भगवान के दर्शन किए हैं। अब इनकी संख्या सामान्य बनी हुई है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय देश भर से जमकर श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। इस दौरान एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब कि एक लाख से कम श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे हों। मंदिर में स्मार्ट सिटी के तहत लगे हेड काउंटेबिल मशीन के जरिए प्रतिदिन का आंकडा एकत्रित किया जाता है। जिसकी जानकारी स्मार्ट सिटी एवं मंदिर के प्रमुख अधिकारियों के पास ही रहती है। पिछले 15 दिनों के सामने आए आंकडों के अनुसार मई अंतिम दिवस से जून के प्रथम सप्ताह में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा है जब कि श्रद्धालुओं का आंकडा डेढ लाख के अंदर ही सिमटा हुआ है।

24-25 मई को जमकर उमडे श्रद्धालु-

पिछले माह मई के अंतिम सप्ताह में श्रद्धालुओं का दो दिन जमकर दर्शनों के लिए आना हुआ है। 24 मई को रविवार था और उसके एक दिन पहले माह का 4 था शनिवार था। ऐसे में 24 मई को श्रद्धालुओं का आंकडा ढाई लाख तक पहुंच गया था। स्मार्ट सिटी से सामने आए आंकडों के अनुसार 24 मई रविवार को श्रद्धालुओं का आंकडा  2 लाख 46 हजार 776 पर पहुंच गया था। इसी प्रकार 25 मई को श्रद्धालुओं का आंकडा 1लाख 96 हजार 480 दर्ज किया गया था। श्रद्धालुओं की भीड  का क्रम 23 मई शनिवार से ही जंप ले लिया था। इस दिन एक लाख 95 हजार 106 श्रद्धालुओं की गणना की गई थी।

अब डेढ लाख के अंदर –

पिछले 7 दिनों में मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकडा डेढ लाख के अंदर ही सिमटा हुआ है।31 मई से 5 जून तक की जानकारी के अनुसार पिछले 6 दिनों में यह आंकडा डेढ लाख के अंदर ही रहा है।

 

 

दिनांक          श्रद्धालुओं की संख्या

 

20 May 26     160,876

21 May 26    156,031

22 May 26    167,501

23 May 26   195,106

24 May 26   246,776

25 May 26  196,480

26 May 26  171,291

27 May 26  161,379

28 May 26  181,558

29 May 26  176,448

30 May 26  178,588

31 May 26  123509

1 june 26   127023

2 june 26   131223

3 June 26   130223

स्त्रोत- स्मार्ट सिटी से मंदिर को प्राप्त आंकडे अनुसार।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment