इंदौर। धार रोड स्थित हाईलिंक कॉलोनी के सामने सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक मां और उसके दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के छह लोग (तीन वयस्क-तीन बच्चे) एक ही बाइक पर सवार होकर पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसा इतना भयावह था कि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों बच्चों के शव जिला अस्पताल भेजे गए, जबकि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।