भोपाल।भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रिटायर्ड महिला जज की बहू ट्विशा शर्मा की आत्महत्या का मामला उलझता जा रहा है। घटना के छह दिन बाद भी मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है।परिवार आरोपी सास गिरीबाला सिंह को मिली जमानत से नाराज है और न्याय की मांग पर अड़ा हुआ है। इसी बीच मामले में नया मोड़ तब आया, जब आरोपी सास गिरीबाला सिंह की ओर से जिला कोर्ट में दाखिल जमानत आवेदन के कुछ हिस्से सामने आए।आवेदन में गिरीबाला सिंह ने बहू ट्विशा शर्मा को ड्रग एडिक्ट बताया है। उन्होंने कोर्ट में दावा किया कि ट्विशा को नशे की लत थी। जब उसे नशा नहीं मिलता था तो उसके हाथ कांपने लगते थे। वह चिड़चिड़ा व्यवहार करने लगती थी। गिरीबाला सिंह ने इन तथ्यों का जिक्र अपनी जमानत याचिका में किया है।वहीं, समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
रिटायर्ड जज सास गिरीबाला सिंह का आरोप ड्रग एडिक्ट थी बहू ट्विशा; हर महीने देते थे पैसे