आबकारी की 4 गांवों में दबिश, हिरासत में आई महिला

उज्जैन। अवैध शराब मामलों को लेकर जिले में आबकारी विभाग टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। गुरूवार को टीम ने 4 गांवों में दबिश मारी। एक महिला को कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया, वहीं कच्ची शराब के कुछ ठिकानों को तबाह किया।
आबकारी विभाग नियंत्रण कक्ष प्रभारी मुकेश कुमार रंधा ने बताया कि सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के निर्देश पर जिले में लगातार अवैध और कच्ची हाथ भट्टी से बनने वाली शराब को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में बीती रात जिले के ग्राम सिकंदरखेड़ा, इंगोरिया, खरसौद खुर्द, सिजावता और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी गई। ग्राम सिकंदरखेड़ा के एक मकान से झनाबाई पति अनिल भानमता 43 साल को पकड़ा गया। जिसके मकान से 20 लीटर हाथ भट्टी की शराब बरामद की गई। उक्त शराब मानव उपयोग के लिये हानिकारक थी। मामले में महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 9 मामले दर्ज किये गय। जिसमें 5 लोगों पर कार्रवाई की गई। वहीं 4 मामले अज्ञात थे। इस दौरान 40 लीटर हाथ भट्टी की शराब और 11 सौ किलोग्राम लहान जप्त कर कच्ची शराब के ठिकानों को नष्ट किया गया। सभी मामले व्रत एसआई कैलाश रूई द्वारा दर्ज किये गये है। दबिश के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र भदौरिया, विजय मेड़ा, ममता भावेल, सुदर्शन काले, उपनिरीक्षक हिमांशु अग्रवाल, आकांक्षा गहरवाल, रानी, शुभांगी और स्टाफ मौजूद था।
अप्रैल में दर्ज किये थे 142 प्रकरण
आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी रंधा के अनुसार अप्रैल में माह में जिले में टीम  द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के साथ होटल, ढाबों पर दबिश दी गई थी। इस दौरान 142 प्रकरण दर्ज किये थे। जिसमें 97 आरोपियों की गिरफ्तारी कर 122 बल्क लीटर शराब और 3475 किलोग्राम लहान जप्त किया गया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment