नई दिल्ली। बेंगलुरु में 10 मई को आर्ट आॅफ लिविंग का 45वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगे। वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। पीएम आर्ट आॅफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में एक नए ध्यान मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण से जुड़ी योजनाएं भी शुरू करेंगे। यह कार्यक्रम श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिवस पर आर्ट आॅफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में होगा। 182 से ज्यादा देशों से लोग इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। कुछ लोग आॅनलाइन भी जुड़ेंगे।
आर्ट आॅफ लिविंग का 45वां स्थापना दिवस पीएम शामिल होंगे