न्यूज चैनलों की टीआरपी पर फिर लगी रोक सरकार ने चार हफ्ते के लिए बढ़ाया प्रतिबंध

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने टीवी न्यूज चैनलों की टीआरपी यानी टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स पर लगी रोक को एक बार फिर बढ़ा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ब्रॉडकास्ट आॅडियंस रिसर्च काउंसिल को निर्देश देते हुए कहा है कि न्यूज चैनलों की टीआरपी को अगले चार हफ्तों तक और जारी नहीं किया जाएगा। यह लगातार तीसरी बार है जब सरकार ने इस तरह का फैसला लिया है, जिससे न्यूज इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले 6 मार्च 2026 को सरकार ने पहली बार चार सप्ताह के लिए टीआरपी जारी करने पर रोक लगाई थी। इसके बाद 31 मार्च को इसे आगे बढ़ाते हुए एक और चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब 6 मई को जारी नए आदेश के तहत इस प्रतिबंध को फिर से चार हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment