आईपीएल में आज बेंगलुरु के सामने गुजरात

पाटीदार इस सीजन 22 सिक्स लगा चुके

ब्रह्मास्त्र मुम्बई

आईपीएल-2026 के 34वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, वहीं जीटी की कमान शुभमन गिल के हाथों में है।

पाटीदार इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके 22 सिक्स हैं। पहले नंबर पर 27 सिक्स के साथ हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं। इस सीजन आरसीबी 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं जीटी 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स जुटाए हैं और छठे स्थान पर है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। आईपीएल में आरसीबी और जीटी के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। आरसीबी के लिए इस सीजन विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। 157.32 के स्ट्राइक रेट से कोहली टीम को तेज शुरूआत दे रहे हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 8.33 की इकोनॉमी के साथ वह पावरप्ले और डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment