ब्रह्मास्त्र इंडोनेशिया
इंडोनेशिया के कालीमंतन प्रांत में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
यह हेलीकॉप्टर गुरुवार सुबह एक प्लांटेशन इलाके से उड़ान भरने के सिर्फ 5 मिनट बाद ही संपर्क से बाहर हो गया। राहत एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद स्याफी ने बताया कि जहां हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा, वह इलाका घने जंगल और पहाड़ियों से भरा हुआ है, जिससे बचाव कार्य में काफी दिक्कत आ रही है। रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर के मलबे का एक हिस्सा, जो पूंछ बताया जा रहा है, उस जगह से करीब 3 किलोमीटर पश्चिम में मिला है जहां आखिरी बार संपर्क हुआ था।
हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। हेलीकॉप्टर में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे और सभी की इस हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को सेना और पुलिस की मदद से बचाव दल जमीन के रास्ते घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। यह हेलिकॉप्टर एक पाम आॅयल कंपनी के प्लांटेशन इलाके से उड़ा था और एक निजी एविएशन कंपनी का था।