टी20 विश्व कप में वानिंदु हसरंगा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के बीच श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार आॅलराउंडर वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें आयरलैंड के खिलाफ खेले गए शुरूआती मुकाबले के दौरान लगी थी। हसरंगा के बाहर होने से श्रीलंका की टीम को बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि वह टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज और अहम आॅलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल हैं। 28 वर्षीय वानिंदु हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment