महिदपुर। महिदपुर नगर के प्रतिष्ठित पालीवाल परिवार की बहु श्रीमति विद्या सुभाष पालीवाल मैडम का विदाई समारोह ग्राम कढ़ाई में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्रीमती पालीवाल ग्राम कढ़ाई के शा. मा. विद्यालय में प्रभारी प्रधानअध्यापक के पद पर शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर सेवानिवृत्त हुई है। इस अवसर पर पालीवाल परिवार, विद्यालय परिवार, रामायण मण्डल परिवार, सरपंच, सचिव , वरिष्ठ ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे । साथ ही संभाग स्तर पर प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय की कक्षा 6 टी की छात्रा लक्ष्मी पिता जितेन्द्र मालवीय का भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमति मंजू सुरेश उत्तरार्धी मैडम ने किया और आभार हरिराम गोस्वामी सर द्वारा किया गया। उक्त जानकारी ललित सोलंकी सर ने दी।
श्रीमती पालीवाल का विदाई समारोह सम्पन्न