महिदपुर रोड। नगर में शनिवार को एस एस हॉस्पिटल का शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आये अतिथियों विधायक दिनेश जैन बोस, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान श्री राजपूत करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिव प्रताप सिंह चौहान संजीवनी हॉस्पिटल इंदौर के डायरेक्टर संजीवनी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा.पी एन डांगी तथा क्षत्रिय समाज के प्रमुख ठा.केशर सिंह चौहान आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत एसएस हॉस्पिटल के साथ डायरेक्टर डा.राहुल सौलंकी व अन्य स्टाफ ने किया डायरेक्टर डा.राहुल सौलंकी ने बताया अस्पताल में आईसीयू सुविधा पैथोलॉजी जनरल वार्ड ईसीजी प्राइवेट सेमी प्राइवेट रूम एंबुलेंस मेडिकल सुविधा के साथ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ जनरल सर्जन दंत रोग बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ उचित मार्गदर्शन तथा सलाह के लिये उपस्थित रहेंगे।
महिदपुर रोड में निजी अस्पताल की मिली सौगात