याकूतिया। रूस के याकूतिया में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। यहां तापमान -56 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो इस समय धरती पर सबसे कम माना जा रहा है। इतनी ठंड में खुली जगह पर कुछ ही मिनटों में शरीर सुन्न हो सकता है। याकूतिया के टिकसी गांव में पिछले तीन दिनों से तेज बफीर्ला तूफान चल रहा है। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। तेज हवा के साथ उड़ती बर्फ ने लोगों का बाहर निकलना बहुत मुश्किल कर दिया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी है और छोटे बच्चों के किंडरगार्टन भी बंद कर दिए गए हैं, ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। लगातार हो रही बर्फबारी से कई घरों के मुख्य दरवाजों तक बर्फ जम गई है। कुछ जगहों पर तो बर्फ इतनी ज्यादा है कि लोग अपने घरों से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं।
रूस के याकूतिया में तापमान -56 डिग्री, ये धरती पर सबसे कम
