वॉशिंगटन। राष्ट्रपति ट्रम्प से विवाद के बाद मस्क ने 5 जून को सोशल मीडिया पर एक पोल शेयर किया था। इस पोल में मस्क ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने को लेकर एक राय मांगी थी। इस पर 80.4% लोगों ने हां में जवाब दिया था। इस पोल के खत्म होने के बाद मस्क ने रिपोस्ट करते हुए लिखा- द अमेरिकन पार्टी।’ मस्क के इस संकेत के बाद माना जा रहा है कि वे अपनी पार्टी का नाम द अमेरिकन पार्टी रख सकते हैं। हालांकि, मस्क ने अभी तक इसे लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, रूस के एक सांसद ने मस्क को राजनीतिक शरण देने की बात कही है।
ट्रम्प से विवाद, मस्क नई पार्टी बना सकते हैं, पोल में 80% लोगों का समर्थन
