इंदौर। रसोई गैस का संकट अब पुराने उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं रह गया है। नए गैस कनेक्शन की बाट जोह रहे हजारों बनी परिवार भी इसकी मार झेल रहे हैं। घरेलू गैस के 14.2 किलो वाले नए कनेक्शन मार्च से बंद हैं।करीब आठ महीने बीतने के बावजूद इनकी आपूर्ति दोबारा शुरू नहीं हो सकी है। शहर की गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने के बाद भी उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि नए कनेक्शन के लिए 20 हजार से अधिक कि आवेदन लंबित हैं। गैस कंपनियों ने संकट उतारा, लेकिन इनकी कीमत ने उपभोक्ताओं का गणित बिगाड़ दिया। मार्च से पहले रोजाना 150 से 200 नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी होते थे। लेकिन मार्च में गैस संकट शुरू होने के बाद 14.2 किलो के नए कनेक्शन देने की प्रक्रिया बंद हो गई। इसके बाद से उपभोक्ताओं को लगातार इंतजार करना पड़रहा है। गैस एजेंसियों पर रोजाना आठ से 10 लोग नए कनेक्शन की उम्मीद लेकर पहुंच रहे हैं।कोई आवेदन की स्थिति पूछ रहा है तो कोई जल्द कनेक्शन मिलने की गुहार लगा रहा है। लेकिन एजेंसियों के पास फिलहाल उन्हें देने के लिए स्पष्ट समयसीमा नहीं है। इस बीच नए कनेक्शन की मांग में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।छोटे सिलिंडर की कीमत ने बिगाड़ा बजट-घरेलू गैस की उपलब्धता पर दबाव कम करने के लिए इंडेन, एचपी और भारत गैस ने जून-जुलाई में पांच और 10 किलो के सिलिंडरों के कनेक्शन शुरू किए थे। उम्मीद थी कि छोटे सिलिंडरों से नए उपभोक्ताओं की जरूरत पूरी हो सकेगी, लेकिन शुरुआती कीमत ने इस विकल्प को सीमित कर दिया। पांच किलो के सिलिंडररुपए खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि 10 किलो के कनेक्शन की कीमत 4700 रुपए है।
नया कनेक्शन लेने के लिए 1585 इसके मुकाबले पहले 14.2 किलो के घरेलू सिलिंडर का नया कनेक्शन करीब 3000 से 3500 रुपए में मिल जाता था। यानी कम गैस के लिए उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत ज्यादा शुरुआती रकम खर्च करनी पड़ रही है। यही वजह है कि छोटे सिलिंडरों की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी। तीन महीने में इनकी संख्या एक हजार तक भी नहीं पहुंच सकी।
बड़े परिवारों के सामने दोहरी परेशानी-नए कनेक्शन नहीं मिलने का सबसे ज्यादा असर पांच या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों पर पड़ रहा है। ऐसे परिवारों में 14.2 किलो का एक सिलिंडर महीनेभर या उससे पहले ही खत्म हो जाता है। अतिरिक्त कनेक्शन नहीं मिलने से उन्हें घरेलू जरूरतों के लिए गैस का इंतजाम करने में परेशानी हो रही है।इसके अलावा जिन परिवारों में बेटे शादी के बाद अलग रहने लगे हैं, उन्हें भी स्वतंत्र गैस कनेक्शन की जरूरत है। ऐसे परिवारों के आवेदन भी लंबित हैं। पुराने कनेक्शन से अलग नई रसोई शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को एजेंसियों से
फिलहाल राहत नहीं मिल रही।
ब्लैक मार्केट में 2100 रुपए तक कीमत-नए कनेक्शन की लंबी प्रतीक्षा और गैस की जरूरत के बीच उपभोक्ताओं के सामने महंगे विकल्प अपनाने की मजबूरी है। बाजार में ब्लैक से सिलिंडर खरीदने पर 1800 से 2100 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। इससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। गैस संकट का असर केवल नए कनेक्शन पर ही नहीं पड़ा है, बल्कि पुराने उपभोक्ताओं की बुकिंग व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। पहले 19 दिन बाद दोबारा सिलिंडर बुक कराने की सुविधा थी। संकट के दौरान इस अवधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया। इससे जिन परिवारों में गैस की खपत ज्यादा है, उनकी मुश्किल और बढ़ गई है।
ReplyForward