खिमला प्रोजेक्ट परिसर में बारिश से बचने टैंकर के नीचे बैठे युवक की कुचलने से  मौत: मर्ग कायम

 नीमच । जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र स्थित खिमला पावर प्रोजेक्ट प्लांट परिसर में  एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय मजदूर की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। इस घटना के समय तेज बारिश से बचने के लिए मजदूर पानी के टैंकर के नीचे बैठा था और चालक ने बिना नीचे देखे वाहने आगे बढ़ा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अलीउल्फ रहमान निवासी मेहर विश्वास टोला, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खिमला प्लांट में ड्रिलिंग मशीन हेल्पर…

Read More

नगर पालिका ने अतिक्रमण पर किये चालान:9 दुकानदारों से 2300 रुपए जुर्माना वसूला 

—नीमच। शहर के प्रमुख मार्गों पर दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाकर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानों के सामने से अतिक्रमण  हटवाने के लिए नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देश पर शनिवार 25 जुलाई को नगर पालिका अमले ने अंबेडकर मार्ग पर लायंस डेन से शिवाजी सर्किल तक दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाते हुए अनेक दुकानों के सामने से सड़क तक फैलाया हुआ सामान भी जप्त किया तथा दुकान के बाहर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई…

Read More

मकान के अंदर जुँआ खेलते हुए07 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

रतलाम।*  पुलिस अधीक्षक   अमित कुमार   द्वारा थाना क्षैत्र में अवैध रुप से संचालित गतिविधि जुआं/सट्टा से संबंधित गतिविधियों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु  निर्देश के पालन में, अति.पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं अति. पुलिस अधीक्षक  राकेश पंद्रो व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम द्वारा जुँए की सूचना मिलने पर एक मकान के अंदर दबीश देकर ताश पत्ती से जुँआ खेलते हुए सात व्यक्तियो पर मध्यप्रदेश पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के अंदर कार्यवाही की गई…

Read More

बहुप्रतीक्षित लालबाग–चिंचाला ओवरब्रिज निर्माण में तेजी लाने के निर्देश: नागरिकों को मिलेगी राहत*

*बुरहानपुर।* विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस द्वारा विधानसभा सत्र में बुरहानपुर के बहुप्रतीक्षित *लालबाग–चिंचाला रेलवे ओवरब्रिज* के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने परियोजना को प्राथमिकता पर लिया है।लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को सभी लंबित बाधाएं शीघ्र दूर कर कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।*लगातार प्रयासों से बढ़ी गति-लगभग *46 करोड़ रुपए* की लागत से बन रहे इस…

Read More

घर मे हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया सामान बरामद

​मंदसौर। शहर थाना कोतवाली पुलिस ने 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। ​जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई  की सुबह फरियादी हर्ष पिता मुकेश धानक, निवासी 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर, मंदसौर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके घर से एप्पल कंपनी का एयरबर्ड्स, एक पावर बैंक, एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी का सिक्का और 800 रुपये नकद कुल कीमती 25,800 रु.…

Read More

अधूरे निर्माण पर CMOने ठेकेदार को फटकारा: बोले: जल्द काम नहीं किया तो ब्लैकलिस्ट करेंगे

 सारंगपुर।सारंगपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 में लंबे समय से लंबित पडे सडक और नाली निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन ने सख्ती की है। संभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल और सीएमओ दीपक रानवे ने ठेकेदार को सख्त चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिये है।स्थानीय नागरिक तरूण शर्मा ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत 2023 में स्वीकृत 1.20 करोड की सडकें, 2026 में स्वीकृत 20 लाख रूपये के सीसी रोड और विशेष निधि से बनने वाली नालियों…

Read More

लोड मैनेजमेंट के नाम पर बिजली की कटौती:रातभर जागने को मजबूर ग्रामीण, फूटा आक्रोश

सारंगपुर।मप्रमक्षेविवि कंपनी के सारंगपुर सब डिवीजन के करीब 113 से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली कंपनी के लोड मैनेजमेंट ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मध्य प्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सिस्टम प्रबंधन और संचालन कार्यालय द्वारा डिवीजन एनडीसीसी को रात्रि के समय लगातार भेजे जा रहे फीडर बंद करने के संदेशों से यह साफ हो गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों को जानबूझकर अंधेरे में धकेला जा रहा है। हर एक से डेढ घंटे में बिजली काटने और फिर कुछ देर के लिए चालू करने…

Read More

2 गैस सिलेंडर फटने से मकान में आग, -फायर ब्रिगेड की तत्परता से आसपास के घर बचे

देवास।कन्नौद के गणेश चौक स्थित मदारछल्ला क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे मकान में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान और उसमें रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।                                            …

Read More

जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज परेशान:, अस्पताल के चक्कर लगा रहे

देवास।देवास जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म हो गई है। शनिवार को कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को वैक्सीन नहीं मिल पाई। कई मरीज शुक्रवार से ही अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर वापस भेजा जा रहा है।राधागंज निवासी अमित पवार ने बताया कि उन्हें कुत्ते ने काटा था। वे शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें शाम तक इंतजार करने को कहा गया। देर शाम भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं हुई। शनिवार सुबह दोबारा अस्पताल पहुंचने पर भी…

Read More

शहडोल-अनूपपुर समेत एमपी के 5 जिलों में हैवी रैन अलर्ट:24 घंटे में 4 इंच बारिश की चेतावनी

भोपाल।मध्य प्रदेश के 5 जिले- शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश  का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में इन जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 50 जिलों में बादल और हल्की बारिश वाला मौसम रहेगा।IMD (मौसम केंद्र) की माने तो अगले चार दिन तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वर्तमान में प्रदेश से मानसून टर्फ और शियर जोन की एक्टिविटी है। पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दो…

Read More