नैनीताल में सराफा कारोबारी के बेटे की मौत:होटल की तीसरी मंजिल की खिड़की से गिरा मासूम

इंदौर/झाबुआ। इंदौर से परिवार के साथ नैनीताल घूमने गया 3 साल का मासूम गौरांश सोनी होटल की तीसरी मंजिल की खिड़की से गिर गया। करीब 20 फीट नीचे गिरने से उसकी गर्दन में गंभीर चोटें आईं। सिर की हडि्डयां टूट गई।पहले नैनीताल और फिर हल्द्वानी में इलाज के बाद उसे दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरांश झाबुआ जिले के राणापुर के सराफा व्यापारी विशाल सोनी का इकलौता बेटा था।दादा अनिल सोनी ने बताया कि परिवार 1 जुलाई को 22 सदस्यों…

Read More

नाले से झाड़ियों में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

रतलाम। इप्का गेस्ट हाउस के पीछे स्थित नाले से सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव झाड़ियों के बीच नाले के पानी में औंधे मुंह पड़ा था। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।शव सिटी फोरलेन स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय से कुछ दूरी पर इप्का गेस्ट हाउस के पीछे मिला। जिस स्थान पर शव मिला है, उसके पीछे रेलवे की इंदौर रेल…

Read More

सीरियल ब्लास्ट का दोषी शादी में हुआ शामिल:घेरे रहे पुलिसकर्मी, 2 दिन छावनी बना रहा बेगमबाग क्षेत्र

उज्जैन।वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी मोहम्मद अबरार मनियार रविवार को अपनी बेटी के निकाह में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच उज्जैन पहुंचा। गुजरात हाईकोर्ट से तीन दिन की पेरोल मिलने के बाद गुजरात पुलिस उसे अहमदाबाद की साबरमती जेल से उज्जैन लेकर आई। इस दौरान उसके घर और आसपास के पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।जानकारी के अनुसार बेगमबाग निवासी मोहम्मद अबरार मनियार की बेटी का निकाह रविवार को था। पेरोल मिलने के…

Read More

फ्रीगंज के सरकारी पोर्च को लीज पर देने की तैयारी

उज्जैन। नगर निगम शहर में अपनी आय बढ़ाने के लिए व्यावसायिक संपत्तियों के बेहतर उपयोग पर फोकस कर रहा है। फ्रीगंज क्षेत्र स्थित शासकीय जमीन पर बने पोर्च को लीज पर देने की योजना तैयार की गई है। इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है।विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन स्तर से इस प्रस्ताव पर कुछ आपत्तियां और अतिरिक्त जानकारी मांगी थी, जिसका जवाब नगर निगम द्वारा भेज दिया है। अब स्वीकृति के बाद आगे प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जानकारी के…

Read More

दहेज हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास पर विधि महाविद्यालयमें  मूटकोर्ट आयोजित 

नीमच : नवविवाहिता सुकन्या को उसके पति व सास-ससुर ने दहेज की मांग को लेकर शादी के ठीक 8 माह के भीतर पेट्रोल डालकर आग लगाकर उसकी हत्या कर दी। यह मामला न्यायालय में चला और तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास और 20000 रूपए के अर्थदंड से दण्डित किया गया। यह निर्णय असली अदालत में नहीं बल्कि ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में आयोजित मूट कोर्ट में दिया गया। महाविद्यालय के छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने एक काल्पनिक कहानी के आधार पर अपने-अपने पक्ष में अंतिम तर्क प्रस्तुत किये। विधि के विद्यार्थियों…

Read More

होटल संचालक ने की आत्महत्या:,सुसाइड नोट में परिवार से मांगी माफी; मामले की जांच शुरू

इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक होटल संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने परिवार से माफी मांगते हुए अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुंदन पुत्र नाथूलाल शर्मा निवासी मालवीय नगर के रूप में हुई है। कुंदन अपने घर के नीचे ही…

Read More

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगी: छात्रा से भी  साइबर ठगी ,एफआईआर दर्ज

इंदौर। साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। ठगों ने पेंशन कार्ड बनवाने, मोबाइल हैक करने और सस्ती बाइक दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से कुल 4.57 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। तीनों मामलों में लसूडिया पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 1.39 लाख की ठगी-लसूडिया थाना क्षेत्र की सेटेलाइट टाउनशिप निवासी 75 वर्षीय अखिलेश गायकवाड़ के पास 15 जून की शाम एक व्यक्ति ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया…

Read More

अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% गायब, ऊंचाई एक फीट बची:3 दिनों में 56000 ने दर्शन किए

श्रीनगर।अमरनाथ में बनने वाले पवित्र शिवलिंग का आकार एक फीट रह गया है। सोमवार को एक फीट के बाबा बर्फानी की फोटो सामने आई। 57 दिन चलने वाली यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी।पिछले 3 दिनों में 56 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले साल से 18.6% ज्यादा रहा।2025 में पहले तीन दिन में 47,972 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। यात्रा के लिए इस साल 4 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।23 मई को BSF के जवानों ने जो तस्वीर जारी की थी,…

Read More

मोदी इंडोनेशिया रवाना, राष्ट्रपति सुबियांतो से ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस डील पर करार संभव

जकार्ता।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात करेंगे। साथ ही इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर परिसर प्रम्बानन मंदिर भी जाएंगे।इस दौरे पर राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक में करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर मुहर लगने की संभावना है।इसके अलावा रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, डिजिटल सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों नेता कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं।दोनों…

Read More

सातारा में पुल टूटा, क्रेन से कारें निकाली:मुंबई में रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेस-वे बंद; जम्मू-में लैंडस्लाइड

मुंबई/भोपाल।देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मुंबई-पुणे रेल रूट पर करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह लैंडस्लाइड हो गई। तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं। 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा। उधर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। सातारा जिले के महाबलेश्वर में वेण्णा नदी का पुल टूट गया। 10-12 पर्यटक फंसे हैं, कारों को क्रेन की मदद से निकाल गया।BMC ने आज सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम…

Read More