राजगढ़ में भारतीय मजदूर संघ के साथ बैठक आयोजित

ब्यावरा। महाप्रबंधक विद्युत कंपनी वृत्त राजगढ़ में भारतीय मजदूर संघ के साथ बैठक आयोजित की गई इसमें नियमित कर्मचारियों एवं आऊट सोर्स कर्मचारियों की लम्बे समय चली आ रही मांगो को रखा जिसमे सुरक्षा उपकरणों को उपलब्ध करवाना, उपकेंद्रों पर प्रकाश व्यवस्था, सुलभ शौचालय, पेयजल, तार फेंसिंग, खराब ट्यूबवेल को सुधरवाने, आउटसोर्स कर्मचारियों के किए गए स्थानांतरण निरस्त करने एवं बिना जांच किए गए सेवा से पृथक किए लोगों को पुन: किसी शर्त के सेवा में लेने, माह मई 26 में सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान 5 तारीख तक…

Read More

कांग्रेस सेवादल ने मनाई डॉ हार्डिकर की जयंती एवं किया मासिक ध्वज वंदन

देवास। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह दरबार के नेतृत्व में जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सेवादल के संस्थापक स्वर्गीय नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की जयंती मनाई गई साथ ही मासिक झंडा वर्णन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने झंडा वंदन करने के पश्चात संबोधित करते हुए कहा कि डॉ एन एस हार्डिकर सेवादल के संस्थापक के रूप में उन्होंने कांग्रेस को एक ऐसी व्यवस्था सौपी जिसका काम अनुशासन के साथ रहते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को…

Read More

हाउस लिस्टिंग एवं बिल्डिंग कार्य में मिसाल, चार प्रगणक सम्मानित

सुसनेर। जिले में संचालित जनगणना कार्य के दौरान सुसनेर ब्लॉक के चार प्रगणकों ने उत्कृष्ट कार्य कर नई मिसाल पेश की है। हाउस लिस्टिंग एवं बिल्डिंग (ऌछइ) कार्य को मात्र 5 दिन में पूर्ण कर इन प्रगणकों ने प्रशासन को भी प्रभावित किया। उल्लेखनीय उपलब्धि पर तहसीलदार रामेश्वर दांगी द्वारा सभी प्रगणकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित प्रगणकों में भेरूलाल ओसारा, सतीश उपाध्याय, शिवलाल ओसारा एवं ब्रजमोहन जांगड़े शामिल हैं। चारों प्रगणकों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए…

Read More

सोमनाथ यात्रा के लिए सुसनेर से श्रद्धालु उज्जैन रवाना

सुसनेर। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अंतर्गत जिले से चयनित 50 यात्रियों का जत्था सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। सुसनेर से श्रद्धालुओं को पहले आगर के लिए रवाना किया गया जिसके बाद आगर से उज्जैन के लिए रवाना हुए। जहां से वे विशेष ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ के लिए प्रस्थान किया। यात्रियों की वापसी 11 मई को होगी। इस अवसर पर मुकेश हरदेनिया, कालू सिंह नाहरखेड़ा, शिवम शर्मा आदि का भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकतार्ओं ने यात्रियों को शुभकामनाएं…

Read More

भाजपा की जन आक्रोश महिला सम्मेलन एंव पद यात्रा संपन्न हुई

सारंगपुर। भाजपा की जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पद यात्रा सारंगपुर विधानसभा के भाजपा मंडल सारंगपुर मे राज्य मंत्री डॉ गौतम टेटवाल के सानिध्य में महिला शक्ति वंदन अधिनियम पारित ना होने के विरोध में आक्रोश पदयात्रा एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सभी ने एक स्वर में नारी सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए अपनी आवाज बुलंद की और संकल्प लिया कि महिलाओं के अधिकारों के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में मातृशक्ति का अद्भुत उत्साह और संकल्प देखने को मिला। कार्यक्रम में महिला शक्ति…

Read More

मुंबई-आगरा हाईवे पर कांग्रेस का चक्काजाम

सारंगपुर। सारंगपुर सहित शाजापुर जिले से गुजरे मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर शाजापुर के पास गुरूवार को कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय चक्का जाम कार्यक्रम में किया गया जिसमें सारंगपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय के नेतृत्व में शामिल हुए। गुरूवार सुबह गोपालपुरा में एकत्रित होकर कांग्रेसजन शाजापुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रर सिंह सौंधिया, पूर्व विधायक हेमराज कलपोनी, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद अली, प्रदीप सादानी, ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी, बनवारी मालवीय, शहर अध्यक्ष आबिद लोदी, निजाम कुरैशी, जपं सदस्य घनश्याम मालवीय,…

Read More