ब्यावरा। महाप्रबंधक विद्युत कंपनी वृत्त राजगढ़ में भारतीय मजदूर संघ के साथ बैठक आयोजित की गई इसमें नियमित कर्मचारियों एवं आऊट सोर्स कर्मचारियों की लम्बे समय चली आ रही मांगो को रखा जिसमे सुरक्षा उपकरणों को उपलब्ध करवाना, उपकेंद्रों पर प्रकाश व्यवस्था, सुलभ शौचालय, पेयजल, तार फेंसिंग, खराब ट्यूबवेल को सुधरवाने, आउटसोर्स कर्मचारियों के किए गए स्थानांतरण निरस्त करने एवं बिना जांच किए गए सेवा से पृथक किए लोगों को पुन: किसी शर्त के सेवा में लेने, माह मई 26 में सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान 5 तारीख तक नहीं करने सम्बंधित मांग पत्र रखा गया इस बैठक में महाप्रबंधक, विभाग प्रमुख गोपाल शर्मा, सचिव सुरेश बनावडे, जिला मंडी संयोजक राजेश सक्सेना, विद्युत पेंशनर संघ के अशोक मिश्रा, आउटसोर्स जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद वर्मा पवन नामदेव एवं संघ पदाधिकारी उपस्थित हुए।
राजगढ़ में भारतीय मजदूर संघ के साथ बैठक आयोजित