इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देपालपुर के कार्यालयीन स्टाफ एवं सहयोगी कर्मचारियों के योगदान के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
प्रथम प्रसव को सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में बीएमओ डॉ. विभा नागर के मार्गदर्शन में पीएचसी धन्नड़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु जैन, डॉ दिव्या भिड़े,डॉ. मेघा तिवारी एवं समस्त स्वास्थ्य टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। उल्लेखनीय उपलब्धि-वर्ष 2013 के बाद धन्नड़ में प्रथम प्रसव का सफलतापूर्वक संपन्न होना क्षेत्र की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की टीम की प्रतिबद्धता, सतत प्रयास एवं सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रत्यक्ष परिणाम है। प्रसव केंद्र का निरंतर एवं प्रभावी संचालन क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को निकटस्थ स्वास्थ्य संस्थान पर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।