डीजे पर नाचने की बात पर चाकू से युवक की हत्या, एक किशोर घायल

मनावर।. ग्राम देवरा में डोलग्यारस पर कार्यक्रम के दौरान देर रात विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। डीजे पर नाचने की बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं एक किशोर भी घायल हुआ है। विवाद के चलते में अफरा-तफरी मच गई। घायल किशोर को . बड़वानी रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम अवल्दामान निवासी प्रभांश उर्फ बिट्टू पिता लालसिंह डोडवे अपने दोस्त विकास पिता विजय किराड़े (18), सावन पिता शंकर धार्वे (16) तथा कान्हा पिता मोहन चौहान के साथ मंगलवार रात ग्राम देवरा में डोला देखने पहुंचे थे। कार्यक्रम में डीजे पर कुछ युवक नाच रहे थे। रात्रि करीब डेढ़ बजे के लगभग कुछ युवकों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक उस तरफ भागा, जहां पहले से विकास खड़ा था। इसी दौरान विकास अचानक जमीन पर गिर गया। साथियों ने उसके पास
जाकर देखा तो उसके पेट से खून निकल रहा था। जांच करने पर पता चला कि उसके पेट पर चाकू से वार किया। उनके साथ मौजूद सावन की पीठ पर भी चोट के निशान मिले। घटना की सूचना मिलने पर मनावर पुलिस ने मौके से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
दोस्त खुद लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषितः घटना के बाद घायल विकास और सावन की सांसे चल रही थी। घायल हालत में दोनों को दोस्त मोटरसाइकिल से सिविल अस्पताल मनावर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घ्नोषित कर दिया। घायल सावन का उपचार करने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बड़वानी रेफर किया गया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस-थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि देवरा में डोल ग्यारस कार्यक्रम के दौरान विवाद में विकास किराड़े की मौत हुई है तथा सावन धार्वे घायल हुआ है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment