उज्जैन। चरक अस्पताल से शुक्रवार सुबह अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलना सामने आया था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रख परिजनों की तलाश शुरू की थी। इस बीच शनिवार को समाचार पत्रों में लाश मिलने की खबर प्रकाशित होेने पर रातभर से घर नहीं लौटे निहालचंद्र निवासी नीलगंगा चौराहा का परिवार अस्पताल पहुंचा और कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शव दिखाया तो पुत्र ने पिता के रूप में पहचान कर ली। प्रधान आरक्षक योगेन्द्र मालवीय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह सामने आ पायेगी।
संबंधित समाचार
-
सरगना की तलाश में पश्चिम बंगाल गई जीआरपी
उज्जैन। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों के साथ चैन स्नेचिंग करने वाली पश्चिमी बंगाल... -
उज्जैन ईओडब्ल्यू की मंदसौर में ट्रेप कार्रवाई -रिश्वत लेने शिकंजे में आये सरपंच दंपति
उज्जैन। नक्शे के अनुरूप निर्माण अनुमति का प्रमाण पत्र देने के एवज में सरपंच दंपति रिश्वत... -
डॉक्टर और कर्मचारी के साथ 3.10 लाख की धोखाधड़ी साइबर ठगों ने फिर 2 खातों से किया ट्रांजेक्शन
उज्जैन। आॅनलाइन साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे है। एक बार फिर डॉक्टर और...