उज्जैन। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 11 जुलाई 2026 को रीवा से “05 ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश मंदिर एवं एलोरा यात्रा” के लिए रवाना होगी। उज्जैन सहित कई स्टेशनों से यात्री यात्रा कर सकेंगे।
इसकी जानकारी आईआरसीटीसी भोपाल के संयुक्त महाप्रबंधक (पर्यटन) राजेंद्र बोरबन ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि 10 रात एवं 11 दिन के इस विशेष तीर्थ यात्रा पैकेज में श्रद्धालुओं को द्वारकाधीश मंदिर, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा एलोरा गुफाओं के दर्शन एवं भ्रमण का अवसर मिलेगा।
उज्जैन सहित इन स्टेशनों से सवार हो सकेंगे यात्र
भारत गौरव ट्रेन मध्यप्रदेश के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यात्री रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर एवं उज्जैन स्टेशन से यात्रा प्रारंभ कर सकेंगे।
यात्रा पैकेज की दरें..
आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में किराया निर्धारित किया है—
स्लीपर (SL) इकॉनॉमी श्रेणी : ₹20,250 प्रति व्यक्ति
3 एसी स्टैंडर्ड श्रेणी : ₹33,250 प्रति व्यक्ति
2 एसी कम्फर्ट श्रेणी : ₹44,000 प्रति व्यक्ति
पैकेज में शामिल रहेंगी ये सुविधाएं
आईआरसीटीसी द्वारा यह सर्वसमावेशी टूर पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें—
विशेष एलएचबी रेक वाली भारत गौरव ट्रेन में रेल यात्रा
ऑन-बोर्ड एवं ऑफ-बोर्ड भोजन व्यवस्था
गुणवत्तापूर्ण बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण
यात्रा कार्यक्रम अनुसार आवास व्यवस्था
टूर एस्कॉर्ट की सुविधा
यात्रा बीमा
ऑन-बोर्ड सुरक्षा
हाउसकीपिंग सेवाएं
शामिल रहेंगी।
यात्रा मार्ग
रीवा – सतना – मैहर – कटनी – जबलपुर – नरसिंहपुर – इटारसी – रानी कमलापति – शुजालपुर – उज्जैन – द्वारका – सोमनाथ – भीमाशंकर – त्र्यंबकेश्वर – घृष्णेश्वर – एलोरा – खंडवा – इटारसी – नरसिंहपुर – जबलपुर – कटनी – मैहर – सतना – रीवा।
बुकिंग एवं संपर्क
इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com� पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा अधिकृत एजेंटों तथा आईआरसीटीसी के भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर कार्यालयों से भी बुकिंग कराई जा सकती है।
जबलपुर कार्यालय: 0761-2998807, 9321901832, 7021091459, 9321901862
भोपाल कार्यालय: 9321901862, 9321901866, 8287931723, 8109566858
इंदौर कार्यालय: 0731-2522200, 9321901865, 8287931711, 8287931624, 8287931729
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
मंदिर दर्शन से संबंधित सभी नियम संबंधित मंदिर ट्रस्ट एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित होंगे, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।
बुकिंग के समय आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा अन्य वैध पहचान पत्र की प्रति देना आवश्यक होगा।
प्रत्येक यात्री को यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र एवं एक पासपोर्ट आकार का फोटो साथ रखना होगा।
मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों के प्रवेश टिकट का खर्च यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा।
69 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिकल/फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य रहेगा।
प्राकृतिक आपदा, चोरी, दुर्घटना अथवा व्यक्तिगत सामान की क्षति के लिए आईआरसीटीसी उत्तरदायी नहीं होगा।
रद्दीकरण नियम
प्रस्थान तिथि को छोड़कर
रद्दीकरण पर निम्नानुसार शुल्क लागू होगा—
अवधि
रद्दीकरण शुल्क
15 दिन या अधिक
₹250 प्रति व्यक्ति
8 से 14 दिन
पैकेज मूल्य का 25%
4 से 7 दिन
पैकेज मूल्य का 50%
4 दिन से कम
पैकेज मूल्य का 100%
रद्दीकरण की राशि चेक अथवा एनईएफटी के माध्यम से वापस की जाएगी। इसके लिए पैन कार्ड की प्रति देना अनिवार्य होगा
यात्रा समय की सूचना दो दिन पूर्व
आईआरसीटीसी के अनुसार ट्रेन के प्रस्थान एवं आगमन का अंतिम समय रेलवे की समय-सारणी के अनुसार यात्रा से दो दिन पूर्व निर्धारित किया जाएगा। समय अथवा बोर्डिंग स्टेशन में किसी प्रकार के परिवर्तन की सूचना यात्रियों को दूरभाष के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए आवेदन पत्र में सही मोबाइल नंबर देना आवश्यक है।