होटल श्रीगंगा मेंबड़ा हादसा, वेस्ट चेंबरकी सफाई के लिए उतरे चार युवक गिरे : चारों की मौत

 उज्जैन। देवास रोड होटल श्री गंगा में रात 10:30 बजे के लगभग बड़ा हादसा हो गया होटल के वेस्ट चैंबर की सफाई के लिए उतरे चार युवक गिर गए। 2 घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकल गया लेकिन उनकी सांसे थम चुकी थी।  होटल श्रीगंगा में रात 10 बजे के लगभग वेस्ट चैंबर की सफाई के लिए बाहर से कुछ युवकों को बुलाया गया था जिनके साथ होटल से जुड़े कर्मचारी भी सफाई में मदद के लिए पहुंचे थे होटल की प्रथम मंजिल से सफाई कार्य शुरू किया गया था इसी दौरान अचानक चार युवक चेंबर में गिर गए । उन्हें बचाने का प्रयास तीन युवकों द्वारा किया गया लेकिन वह भी हादसे का शिकार हो गए उन्हें तत्काल बाहर निकाल लिया गया लेकिन चार युवक उपरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर बने तल में आकर फस गए थे। जानकारी लगते ही माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस द्वारा चारों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए चेंबर के कवर करने के लिए लगाई गई लोहे की चद्दर को काटा गया करीब डेढ़ से 2 घंटे की मशक्कत के बाद चारों युवकों को बाहर निकल गया मौके पर उन्हें सीपीआर देने का प्रयास किया गया लेकिन चारों की सांस थम चुकी थी।
 एसपी पहुंचे होटल श्री गंगा- होटल श्री गंगा में बड़ा हादसा होने की जानकारी मिलने पर एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंच गए थे इस दौरान पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था । माधव नगर थाना सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह तोमर रेस्क्यू के दौरान जख्मी हो गए एसपी शर्मा ने बताया कि चारों युवकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment