इंगोरिया। उज्जैन रोड स्थित ग्राम चिकली निवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाले समाज के ही एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। प्रकरण में जांच कर्ता सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी रईस खां पिता न्याज खां निवासी चिकली के खिलाफ पीड़िता अपने पति के साथ पुलिस थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि रईस खां पिछले 8 माह से उसके साथ धमकी देकर खोटा काम करता आ रहा है। वह घर में बुलाकर दुष्कर्म करता था। आरोपी की बार बार की हरकतों से परेशान होकर महिला ने पति के साथ थाने आकर उसके खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया । पुलिस ने बताया कि आरोपी रईस खां की पत्नी भी कई वर्षों से उसे छोड़कर चली गई है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
महिला ने पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया: पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज