हिरासत में आये 3 युवको के पास मिला मादक पदार्थ

उज्जैन। एक बार फिर मादक पदार्थ के साथ 3 युवको को पकड़ा गया है। जिनके पास से बरामद गांजा और स्मैक 2.67 लाख का होना सामने आया। आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ लाने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
तराना पुलिस ने शुक्रवार तड़के प्रभात गश्त के दौरान कस्बे में बीएसएनएल टॉवर के पास से शोएब उर्फ गोलू टूटा पिता चांद खान 30 साल निवासी महावीर पथ तराना को मुखबीर की सूचना पर पकड़ा। उसके पास से तलाशी के दौरान 240 ग्राम गांजा बरामद हो गया। इससे पहले गुरूवार रात झारड़ा थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर उज्जैन-गरोठ रोड स्थित अंडरब्रिज के पास घेराबंदी कर कृपाल पिता देवीसिंह 21 साल निवासी ग्राम कटारिया को गिरफ्तार कर उसके पास से 637 ग्राम गांजा जप्त किया गया। तीसरा मामला नागदा थाना क्षेत्र के पानी की टंकी के नीचे मुक्तेश्वर महादेव ग्राउंड से सामने आया। नागदा थाना पुलिस ने दबिश देकर मयंक पिता विरेन्द्र सिंह 26 साल निवासी रेलवे कॉलोनी नागदा को हिरासत में लिया। जिसके पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। तीनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 का प्रकरण दर्ज किया। नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि स्मैक के संबंध में जानकारी जुटाने के लिये आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान में अवैध मादक पदार्थ कारोबार से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। बुधवार-गुरूवार रात बड़नगर थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान बिना नम्बर की बाइक पर सवार नासिर हुसैन को पकड़ा था। जिसके पास से 15 ग्राम स्मैक मिली थी। यहीं नहीं 27 अक्टूबर को चिमनगंज थाना पुलिस ने गरोठ मार्ग कार्मल कांवेंट स्कूल के पास से 20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ मंदसौर के रहन ेवाले राकेश हिलोरिया को गिरफ्तार किया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment